मनोरंजन

Housefull 5 Box Office: हाउसफुल 5 ने 10वें दिन पलटा बाज़ी, 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी खतरे में अक्षय कुमार

Sarita
16 Jun 2025 8:36 AM IST
Housefull 5 Box Office: हाउसफुल 5 ने 10वें दिन पलटा बाज़ी, 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी खतरे में अक्षय कुमार
x
Housefull 5 Box Office: 19 स्टार्स वाली हाउसफुल 5 Housefull 5 अभी भी अपने बजट से काफी दूर है. फिल्म 255 करोड़ कब और कैसे कमाएगी, ये तो इसी हफ्ते पता चलेगा. लेकिन 10वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने पूरा खेल ही बदल दिया है. लगातार गिरती कमाई में इजाफा हुआ है. पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कलेक्शन शानदार रहा है. दूसरे रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने 7 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. लेकिन फिर भी इस पर खतरा क्यों मंडरा रहा है. पहले कमाई जान लीजिए, फिर वजह बताएंगे|
अक्षय कुमार के पास अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. उन्हें जल्द से जल्द बजट वसूलना होगा, वरना फिल्म 255 करोड़ के बेहद करीब होने के बाद भी फ्लॉप हो जाएगी. खैर, इसी बीच SACNILK की रिपोर्ट सामने आ गई है. हाउसफुल 5Housefull 5 ने दूसरे रविवार को भारत से 11 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके साथ ही कुल नेट कलेक्शन 153.75 करोड़ हो गया है। पिछले 10 दिनों में किस दिन सबसे ज्यादा कमाई हुई, यह जानने के लिए इस लिस्ट को देखें।
10वें दिन 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
वहीं, 10वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है. फिल्म 11.72 करोड़ के साथ 42 नंबर पर बनी हैं. जिन फिल्मों के ‘हाउसफुल 5’Housefull 5 ने रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसमें ‘सुपर 30’, ‘टोटल धमाल’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘फाइटर’ और ‘छिछोरे’ शामिल है. वहीं शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी अक्षय की फिल्म से पीछे है|
क्यों अक्षय कुमार के लिए खतरा?
दरअसल अक्षय कुमार की बीती कुछ फिल्मों का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा. ऐसे में जिन 2 फिल्मों के बाद लगा कि वो ट्रैक पर लौट आए हैं, उनका नाम है स्काईफोर्स और केसरी चैप्टर 2. दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गईं, पर उनके परफॉर्मेंस ने हर किसी को इम्प्रेस किया. लेकिन हाउसफुल 5 Housefull 5 के बाद फैन्स का कहना है कि अब वो कंटेंट भी नहीं है. अक्षय कुमार का मैजिक भी फीका है. कहीं ये फिल्म आने वाली पिक्चरों को नुकसान न पहुंचा दे. दरअसल अक्षय पाजी के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. हेरा फेरी 3 ने पहले ही मामला खराब कर दिया है. परेश रावल के एग्जिट के बाद बनेगी या नहीं, कोई नहीं जानता. वहीं वेलकम टू द जंगल भी कब से अटकी है. कब रिलीज होगी मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट नहीं है|
Next Story