मनोरंजन

Housefull 5: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने उड़ा दी इस साउथ मूवी की नींद,जानें कुल कलेक्शन

Sarita
9 Jun 2025 7:17 AM IST
Housefull 5: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने उड़ा दी इस साउथ मूवी की नींद,जानें कुल कलेक्शन
x
Housefull 5: बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में आमने-सामने हैं। एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5है तो दूसरी तरफ कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ'। वैसे तो दोनों ही फिल्में एक दिन आगे-पीछे रिलीज हुई हैं, लेकिन टिकट खिड़की पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। ऐसे में अब दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5 ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 32.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 5.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन में काफी अंतर है। हालांकि, अभी इन दोनों फिल्मों के आंकड़े अनुमानित और प्रारंभिक हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। फिल्म 'ठग लाइफ'
इसके साथ ही अगर अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5की कुल कमाई की बात करें तो इस फिल्म का कुल कलेक्शन 87.00 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने 35.64 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5जहां तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार है, वहीं फिल्म 'ठग लाइफ' चार दिन में 50 करोड़ के आंकड़े से कोसों दूर है।
'हाउसफुल 5' Housefull 5 को अच्छा रिस्पॉन्स
हालांकि अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी? क्योंकि दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक दूसरे से आगे निकलना चाहती हैं, लेकिन फिल्म 'ठग लाइफ' इस रेस में पिछड़ती नजर आ रही है। फिल्म कुल मिलाकर कितनी कमाई करेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5की बात करें तो इसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को पसंद आया ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर काफी पॉपुलर हुआ था और तभी से हर कोई इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। फिल्म के सिनेमाघरों में आते ही यह वायरल हो गई और लोगों ने इस पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया, जिसका अंदाजा इसके कलेक्शन से लगाया जा सकता है।
Next Story