मनोरंजन

Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में तोड़े पुराने रिकॉर्ड

Sarita
8 Jun 2025 6:23 AM IST
Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में तोड़े पुराने रिकॉर्ड
x
Housefull 5: बॉलीवुड में कॉमेडी और मल्टीस्टार फिल्मों के लिए जानी जाने वाली 'हाउसफुल' सीरीज की नई कड़ी हाउसफुल 5 नेHousefull 5 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है। अक्षय कुमार के नेतृत्व वाली इस फिल्म ने न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले ही दिन की कमाई ने अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों और कई चर्चित फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
हाउसफुल 5 Housefull 5ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
हाउसफुल 5 Housefull 5को भारत में शुक्रवार को रिलीज किया गया और रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। भारत में इसका नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 28.75 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं ओवरसीज से फिल्म को 12 करोड़ रुपये की कमाई मिली।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख और सौंदर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी तरुण मनसुखानी ने संभाली है।
पिछली फिल्मों को पछाड़ा
अक्षय कुमार की इस साल की दो बड़ी फिल्मों स्काय फोर्स और केसरी चैप्टर 2 की तुलना में हाउसफुल 5 Housefull 5ने अधिक प्रभावशाली शुरुआत की है। केसरी 2 ने पहले दिन सिर्फ 14 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी, जबकि हाउसफुल 5 Housefull 5की ओपनिंग सूर्यवंशी (2021) की 30.50 करोड़ की कमाई से भी ज्यादा रही।
मल्टीस्टार फिल्म की ताकत
फिल्म में अक्षय के अलावा कई बड़े नाम जैसे संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयश तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी नजर आ रहे हैं। इतने सितारों की मौजूदगी और मजेदार स्क्रिप्ट की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला है।
हाउसफुल 5 Housefull 5 ने न केवल कमाई के लिहाज से बल्कि एंटरटेनमेंट वैल्यू के मामले में भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। अगर इसी तरह की दर्शकों की प्रतिक्रिया बनी रही, तो यह फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
Next Story