मनोरंजन

हनी सिंह ने गंदी बात वाली वीडियो लीक होने के बाद मांगी माफ़ी, वीडियो

Nilmani Pal
16 Jan 2026 7:17 AM IST
हनी सिंह ने गंदी बात वाली वीडियो लीक होने के बाद मांगी माफ़ी, वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

रैपर यो यो हनी सिंह बुधवार 14 जनवरी से सोशल मीडिया पर एक अलग कारण से ट्रेंड कर रहे हैं. उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गंदी बातें करते सुनाई दे रहे हैं. रैपर को इसके लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों ने उनपर सवाल भी खड़े किए. मगर अब हनी सिंह ने माफी मांग ली है. हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने विवादित वायरल वीडियो पर बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि सुबह से उनका एक वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है. उन्होंने वायरल वीडियो की पूरी कहानी अपने शब्दों में बयां की. हनी सिंह ने कहा, 'मैं शो पर सिर्फ एक गेस्ट था. शो पर जाने से दो दिन पहले ही मैं कुछ गायनेकोलॉजिस्ट और कुछ सेक्सोलॉजिस्ट के साथ मेरा लंच था.'

'तो उनसे बातचीत के दौरान वो मुझे बताते हैं कि आजकल का यूथ है, वो सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों से पीड़ित है. ये चीज बहुत ज्यादा चल रही है, लोग अनसेफ सेक्स कर रहे हैं. जब मैं शो पर गया, तो मैंने जेन-जी ऑडियंस देखी. मेरी सोच थी कि मैं जेन-जी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दूं कि आप अनसेफ तरीके से सेक्स ना करें. लेकिन मैंने सोचा कि मैं ओटीटी की भाषा में, जिस तरह आजकल भाषा चल रही है, उसमें बात करूं ताकि उन्हें ज्यादा समझ आए.'

रैपर ने आगे कहा, 'लेकिन कई लोगों को वो बुरा लगा. मैं आप सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी भाषा बुरी लगी. मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. इंसान गलती का एक पुतला है, मैं कोशिश करूंगा कि ऐसा दोबारा ना हो. मैं अपनी जुबान पर काबू रखूंगा कि जब भी कुछ बोलूं तो सोच-समझकर बोलूं. मुझे ख्याल रहेगा कि ये बात एडिट करके गलत तरीके से भी फैलाई जा सकती है.' हनी सिंह ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में भूल चूक माफ लिखा है. फैंस उनकी बातों से सहमत भी दिखे.


Next Story
null