
x
Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya म्यूजिक इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। अभिनय की दुनिया में भी वे किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, यह सिलसिला शुरू टीवी की दुनिया से हुआ था। हिमेश के गाए 'आशिक बनाया आपने' और 'झलक दिखला जा' जैसे कई गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। हालांकि, 'नाक के सुर गाने वाला सिंगर' कहकर उनका मजाक भी उड़ाया गया। मगर, लोगों की टिप्पणियों का उन पर असर नहीं हुआ, बल्कि इसे उन्होंने अपनी ताकत बना लिया। आज संगीत जगत में हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya का क्या कद है, किसी से छिपा नहीं है।
जन्मदिन पर जानिए उसने जुड़े किस्से-कई सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एल्बम 'आपका सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश के पिता विपिन रेशमिया ने बॉलीवुड फिल्म 'इंसाफ की जंग' का भी निर्माण किया था। 05 मई 1940 को राजुला में जन्मे विपिन का 18 सितंबर 2024 को निधन हो गया।
हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya को पहला बड़ा मौका बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने दिया था। फिल्म थी 'प्यार किया तो डरना क्या'। दरअसल, हिमेश के पिता ने सलमान खान को एक फिल्म के लिए साइन किया था। वह फिल्म बनी नहीं। मगर, इस बीच हिमेश को ब्रेक मिल गया। सलमान खान को हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya का म्यूजिक पसंद आया और इससे प्रभावित होकर उन्होंने हिमेश को 'प्यार किया तो डरना क्या' फिल्म में एक गाना दिलवाया। मालूम हो कि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का टाइटल सॉन्ग बहुत पॉपुलर हुआ था। हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म 'तेरे नाम' से वर्ष 2003 में मिली थी। संयोग से यह भी सलमान खान की फिल्म थी।
बॉलीवुड में अपने यूनिक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं, जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। हिमेश को लोग 'नाक से गाने वाला' गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं। इस पर हिमेश कई बार बोल चुके हैं कि कोई चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें अपनी नाक पर गर्व है क्योंकि इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं।
हिमेश की फिल्म 'कजरारे' जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जिसे दुनिया के 'आठवें आश्चर्य' के रूप में जाना जाता है। हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है।
हिमेश रेशमिया की शादी कोमल से हुई। मगर, 22 साल पुराने रिश्ते को दोनों ने आपसी सहमति से खत्म कर दिया और तलाक ले लिया। कोमल और हिमेश की शादी 1995 में हुई और 2017 में तलाक ले लिया। इसके बाद हिमेश ने सोनिया कपूर से साल 2018 में दूसरी शादी रचाई, जो अभिनेत्री हैं।
हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजराती म्यूजिक कंपोजर विपिन रेशमिया Himesh Reshammiya और मधु रेशमिया के घर हुआ। म्यूजिक और उससे जुड़ी बातें शुरू से ही हिमेश के इर्द गिर्द रहीं। स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही हिमेश टीवी प्रोडक्शन के काम में लग गए थे। उन्होंने कई टीवी सीरीज प्रोड्यूस कीं।
TagsHimesh Reshammiyaसंगीतकरियरहिमेशजन्मदिन Himesh ReshammiyamusiccareerHimeshbirthday जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





