मनोरंजन

HHVM BO Collection Day 6: मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन

Sarita
30 July 2025 10:23 AM IST
HHVM BO Collection Day 6: मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन
x
HHVM BO Collection Day 6: पवन कल्याण की 'हरि हर वीर मल्लू' अच्छी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। आइए जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा 'हरि हर वीर मल्लू' का कलेक्शन।
मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन
पवन कल्याण की ऐतिहासिक फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' ने अपने पहले सोमवार को 2.10 करोड़ रुपये कमाए थे। अब मंगलवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है। ऐसे में 'हरि हर वीर मल्लू' छह दिनों में सिर्फ 78.52 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।
अच्छी शुरुआत के बाद धीमी हुई रफ्तार
'हरि हर वीर मल्लू' ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद थी। नतीजतन, छह दिनों में फिल्म का कलेक्शन 80 करोड़ से भी कम रहा है।
फिल्म की कहानी काल्पनिक है
'हरि हर वीर मल्लू' की कहानी काल्पनिक मुगलकालीन भारत में रची गई है। इसके केंद्र में वीरा मल्लू है, जो एक बागी से अपराधी बन गया है। उसे बादशाह औरंगजेब के किले से कोहिनूर हीरा चुराने का काम सौंपा गया है। यह मिशन उसे एक ऐसे साम्राज्य में ले जाता है जहाँ राजनीति, जन आक्रोश, सब कुछ है।
पवन कल्याण एक बागी डाकू की भूमिका में नज़र आए हैं
'हरि हर वीर मल्लू' में पवन कल्याण ने डाकू वीर मल्लू की भूमिका निभाई है, जो एक बागी है। वहीं बॉबी देओल ने फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभाई है। बॉबी देओल के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा, निधि अग्रवाल और सत्यराज भी फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आए हैं।
Next Story