मनोरंजन

'मुसलमानों से नफरत करना हुआ आजकल का फैशन

Rounak Dey
29 May 2023 5:42 PM GMT
मुसलमानों से नफरत करना हुआ आजकल का फैशन
x
नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर लगाया यह आरोप
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं। नसीरुद्दीन को चुनौती से भरे किरदार निभाना पसंद हैं। हाल ही में जी5 पर उनकी वेब सीरीज ताज: रेन ऑफ रिवेंज रिलीज हुई है। जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैशन हो गई है, सिनेमा के माध्यम से सरकार द्वारा चतुराई से इसे फैलाया जा रहा है।
सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मुखर आलोचक कहे जाने वाले नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि यह चिंताजनक है कि कुछ फिल्मों और शो को दुष्प्रचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव में वोट पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। सत्ताधारी दल ने बहुत चतुराई से इसका इस्तेमाल किया है। पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है।
नसीरुद्दीन ने आगे कहा चुनाव आयोग भी ऐसी चीजों पर कुछ भी नहीं बोलता है। देश में राजनीतिक पार्टियां चुनावों के लिए धर्म का खुलकर का इस्तेमाल करती हैं। चुनाव आयोग हमेशा इन चीजों पर मूक बना रहता है। अगर कोई मुस्लिम लीडर अल्लाह हू अकबर का नाम लेकर वोट मांगता, तो अब तक बवाल खड़ा हो गया होता।
नसीरुद्दीन ने कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी इन चीजों काफी इस्तेमाल करते हैं, हाल ही में उन्होंने इस चीज का इस्तेमाल किया और हार का सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि यह धर्म का इस्तेमाल होना चुनावों में जल्द ही खत्म हो जायेगा।
Next Story