मनोरंजन

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या से तलाक का ऐलान कर बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखीं नताशा

Bharti Sahu 2
23 July 2024 9:58 AM IST
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या से तलाक का ऐलान कर बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखीं नताशा
x
Hardik Pandya: नताशा Natasha स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अगस्त्य के साथ आउटिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. नताशा की ये तस्वीरें उनके और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या Hardik Pandyaके सोशल मीडिया पर अलग होने की अनाउंसमेंट करने के कुछ दिनों बाद आई हैं. नताशा Natasha ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह भी लिखा कि उनका 'दिल खुशी से भरा हुआ है'. नतासा पिछले हफ्ते मुंबई से अपने घर सर्बिया के लिए रवाना हुईं. इसके बाद ही उन्होंने और हार्दिक ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी. नतासा और हार्दिक ने 2020 में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की. उन्होंने 2023 में अपनी शादी रिन्यू की. पिछले काफी समय से उनके अलगाव की खबरें चल रही थीं आखिर में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए उन्होंने इस खबर की पुष्टि की. नताशा Natasha ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर डायनासोर थीम पार्क में अपनी और अपने बेटे की कई तस्वीरें शेयर कीं. अगस्त्य के साथ उन्होंने जो सेल्फी पोस्ट की उसमें उन्होंने सफेद दिल वाले इमोजी के साथ 'दिल खुशी से भरा हुआ' लिखा. यह बताते हुए कि वे अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग करेंगे एक्स कपल ने कहा, "हमें अगस्त्य के रूप में एक आशीर्वाद मिला है जो हमारे दोनों की जिंदगी के केंद्र में रहेगा और हम यह सुनिश्चित करने के लिए उसे हर खुशी और प्यार मिले उसे मिलकर पालेंगे.
Next Story