भारत

प्रेमिका के शव के साथ दो बच्चों को नदी में फेंका, अबॉर्शन के दौरान तोड़ा दम

jantaserishta.com
23 July 2024 9:47 AM IST
प्रेमिका के शव के साथ दो बच्चों को नदी में फेंका, अबॉर्शन के दौरान तोड़ा दम
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी का दोस्त भी गिरफ्तार.
पुणे: पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के शव के साथ उसके दो बच्चों को नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल अबॉर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई थी। 9 जुलाई को नवी मुंबई के एक अस्पताल में अबॉर्शन के दौरान 25 साल की महिला की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी गजेंद्र दागदखैरे ने अपने दोस्त की मदद से महिला के शव को इंद्रायनी नदी में फेंक दिया।
महिला के शव को नदी में फेंकता देख उसके 5 और दो साल के दोनों बच्चे रोने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी गजेंद्र ने दोनों बच्चों को भी नदी में धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला अपने पति से अलग रहती थी और गजेंद्र के साथ रिलेशनशिप में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों ने अबॉर्शन कराने का फैसला किया है। हालांकि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि शव को फेंकने में एक एजेंट भी शामिल था जिसने उसे अबॉर्शन के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था।
घटना के कई दिनों के बाद आरोपी गजेंद्र और उसका साथी रविकांत ऐसे व्यवहार कर रहे थे जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं। वहीं महिला के परिवारवाले लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद एक शख्स ने पुलिस के पास लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला को गजेंद्र अकसर फोन करता था। पूछताछ में आरोपी गजेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों को 30 जुलाई तक की पुलिस हिरासत में भेजा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story