मनोरंजन

GHKKPM Twist: सीरियल में होगा जबरदस्त ड्रामा, सामने आएगा कियान का किडनैपर

Sarita
28 Jan 2025 8:56 AM IST
GHKKPM Twist: सवी और उसके जीजा मिलिंद कियान को किडनैप करने वाले को पकड़ लेंगे। सवी गुस्से में उसका कॉलर पकड़कर सच्चाई उगलवाने की कोशिश करेगी। किडनैपर खुलासा करेगा कि आशिका ने उसे पैसे देकर कियान का अपहरण करने के लिए कहा था, लेकिन वह यह भी बताएगा कि उसने केवल कियान को किडनैप किया था। असली गुनहगार अर्श और जिगर हैं, जिन्होंने कियान को मारा है। सवी किडनैपर को परिवार के सामने ले जाएगी, जिससे सारी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी और कहानी में एक बड़ा मोड़ आएगा।
आशिका और सई को खोज निकालेगी सवी
“गुम है किसी के प्यार में” में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा। जैसे ही आशिका को पता चलता है कि सवी को उसकी साजिशों की सच्चाई मालूम हो गई है, वह सई को पिकनिक के बहाने घर से ले जाती है। सई के अचानक गायब होने से सवी बेचैन हो जाती है और उसे ढूंढने निकलती है। उसे डर सताने लगता है कि कहीं आशिका, सई को कोई नुकसान न पहुंचा दे। वह हर जगह उसकी तलाश करती है, तभी एक आदमी उसे बताता है कि उसने आशिका और सई को जाते हुए देखा था। दूसरी ओर, सई भूख से परेशान होकर रोने लगती है, जिसे आशिका शांत कराने की कोशिश करती है। हालांकि, सवी जल्द ही उनका ठिकाना ढूंढ लेगी, लेकिन इससे पहले ही आशिका सई को लेकर भागने लगेगी, जिससे कहानी और रोमांचक हो जाएगी।
जिगर को मदद के लिए बुलाएगी आशिका“गुम है किसी के प्यार में” की कहानी में जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा। भागने के दौरान आशिका घबरा जाती है और जिगर को मदद के लिए बुलाती है। वह सई को लेकर एक मेले में पहुंचती है और उसे झूले में बैठा देती है, ताकि किसी को उन पर शक न हो। वहीं, सवी भी उनका पीछा करते-करते मेले में पहुंच जाती है। तभी जिगर भी वहां आ जाता है और सवी को रोकने की कोशिश करता है। सवी गुस्से में उसे सच बताती है कि उसे पता चल गया है कि कियान की मौत में उसका भी हाथ था। यह सुनकर जिगर तिलमिला उठता है और गुस्से में सवी पर चिल्लाने लगता है। गुस्से में वह सवी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, जिससे कहानी में एक नया मोड़ आ जाएगा और सवी के लिए खतरा और बढ़ जाएगा।
Next Story