मनोरंजन

GHKKPM: आखिरकार होगी तेजस्विनी और नील की शादी, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Sarita
6 April 2025 6:19 AM IST
GHKKPM: आखिरकार होगी तेजस्विनी और नील की शादी, शो में आएगा नया ट्विस्ट
x
GHKKPM : स्टार प्लस पर आने वाला शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी चर्चा में है। जी हां, शो में एक के बाद एक ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक इसके हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में कल शो में दिखाया गया कि तेजस्विनी नील से शादी करने से इंकार कर देती है। तो चलिए अब जानते हैं कि इस सीरियल में आगे क्या होने वाला है।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि नील तेजस्विनी को शादी के लिए मनाने की कोशिश करेगा। वह अपने परिवार की शर्तें दिखाकर तेजस्विनी को शादी के लिए मना लेगा। वहीं दूसरी तरफ नील के लिए तेजस्विनी का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। इसके बाद
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी अपने परिवार की खातिर मंडप में वापस आएगी। वह नील के साथ शादी की रस्में निभाएगी और सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करेगी।
'गुम है किसी के प्यार में' में और भी ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. जी हां, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी शादी के बाद एक गाने के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगी. तेजस्विनी एक गाना गाएंगी, जिसे सुनने के बाद नील का परिवार उनकी तारीफ करेगा|
नील और तेजस्विनी की शादी में भारती बनकर ऋतुराज भी आएंगे. इस दौरान ऋतुराज और तेजस्विनी का आमना-सामना भी होगा. दोनों एक दूसरे को आमने-सामने देखकर दंग रह जाएंगे. यानी अब दर्शकों को 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में खूब मजा आने वाला है|
Next Story