मनोरंजन

इस हफ्ते मनोरंजन महाविस्फोट के लिए हो जाइए तैयार, सीरीज फिल्में उड़ाएंगीरातकी नींद

Uma Verma
19 May 2025 8:30 PM IST
इस हफ्ते मनोरंजन महाविस्फोट के लिए हो जाइए तैयार, सीरीज फिल्में उड़ाएंगीरातकी नींद
x

मनोरंजन :

इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर में 10 बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। सिकंदर जहां बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है वहीं दूसरी तरफ भूल चूक माफ को फाइनली रिलीज डेट मिल गई है। इन सबके बीच इन 8 सीरीज और फिल्मों को भी इस वीक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।फिल्ममेकर्स ऑडियंस को बोर होने का कोई मौका नहीं देते हैं। एक हफ्ते में लोग अपनी Binge Watch लिस्ट पूरी करते नहीं, उससे पहले ही ओटीटी और थिएटर में कई नई बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक दे देती हैं।
बीता हफ्ता भले ही सिनेमाघरों में कोई नई फिल्म नहीं आई हो और ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) भी थोड़ा सुस्त रहा हो, लेकिन अब सोमवार से रविवार तक का ये हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। इस हफ्ते पांच या सात नहीं, बल्कि 10 बड़ी फिल्में और सीरीज थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार हैं। तो बिना देरी किए पूरी लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं:
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन फिर भी फैंस को इस मूवी के ओटीटी पर रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। 30 मई को ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म इस हफ्ते ही ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
एंड जस्ट लाइक दैट सीजन 3 ( And Just Like That Season 3)
50 साल की उम्र में भी दोस्ती कितनी इम्पोर्टेंट होती है, इसकी महत्वता दिखाती कैरी, मिरांदा और चार्लेट की प्यार, आइडेंटिटी और फ्रेंडशिप की कहानी अब आगे बढ़ रही है। ये सीजन नए रिलेशनशिप, अपनी ग्रोथ और मिड लाइफ क्राइसेस पर फोकस करेगा।


Next Story