
x
Gayatri Hazarika : असम की मशहूर गायिका गायत्री हजारिका Gayatri Hazarika का शुक्रवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 45 वर्ष की थीं। हजारिका के परिवार में पति और दो पुत्र हैं। हजारिका लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें 12 मई से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हजारिका के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी भावपूर्ण आवाज और संगीत में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
असमी गायिका हजारिका ने 11 साल की उम्र से ही गीत गाने शुरू कर दिये थे, लेकिन 2014 में उन्होंने एक मशहूर गीत ‘सोरा पाते पाते फागुन नाम’ से प्रसिद्धि पायी थी। वर्ष 1980 में गुवाहाटी में जन्मी गायत्री ने गुवाहाटी के टीसी हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में गुवाहाटी के हांडिक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की।
बाद में उन्होंने कोलकाता के रवींद्र भारती और लखनऊ के भातखंडे संगीत कॉलेज से संगीत की शिक्षा ग्रहण की की। उन्होंने अपनी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में संगीत विषय में सर्वोच्च अंक भी प्राप्त किये। श्रीमती हजारिका ने कई असमिया फिल्मों और टेलीसीरियल में भी अपनी आवाज दी है।
TagsGayatri Hazarikaसिंगरनिधनशोक्डफैंसGayatri Hazarikasingerpasses awayshockedfansजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





