बस में बदतमीज़ी का सामना कर चुकी हैं Gautami Kapoor, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

MUMBAI: टीवी और फिल्मों में अपनी सादगी और दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली गौतमी कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज के दिनों में बस से सफर करती थीं, तो एक बार उनके साथ ऐसी घटना हुई जिसे वह आज तक नहीं भूल सकीं। गौतमी ने बताया कि बस में किसी ने उनकी पैंट में हाथ डालने की कोशिश की थी, जिससे वह घबरा गईं थीं और डर के मारे बोल तक नहीं सकीं।
गौतमी ने बताया कि उस वक्त वह बहुत छोटी थीं और इतनी हैरान थीं कि तुरंत कुछ रिएक्ट नहीं कर सकीं। उन्होंने यह किस्सा इसलिए साझा किया ताकि लोग समझें कि महिलाओं को किस तरह के डर और अनुभवों से गुजरना पड़ता है। गौतमी ने यह भी कहा कि आज की लड़कियों को इन हालातों में चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि सामने आकर आवाज उठानी चाहिए।
उनकी इस बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और कई महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।





