मनोरंजन

funny video: डांसर सपना चौधरी ने पति संग ट्रैक्टर पर बैठकर दिखाया हरियाणवी अंदाज

Gulabi Jagat
22 March 2022 2:29 PM GMT
funny video: डांसर सपना चौधरी ने पति संग ट्रैक्टर पर बैठकर दिखाया हरियाणवी अंदाज
x
हरियाणवी क्वीन और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं
मुंबई। हरियाणवी क्वीन और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें और वडियो पोस्ट करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सपना चौधरी का पति संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमे वो पति वीर साहू (Veer Sahu) के साथ टैक्टर में बैठी नजर आ रही है। ये वीडियो सपना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सपना ने अपने पति के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "ज़मींदार पूरे खोपर है, म्हारे ट्रैक्टरां कै कड़े शोकर है।" इस वीडियो में सपना धाकड़ और मजाकिया अंदाज में अपने पति पर चिल्ला रही हैं। सपना के पति ट्रैक्टर चला रहे हैं और सपना चिल्ला कर कहती हैं, मेरा ड्राईवर बकवास है, बेवकूफ है मेरा ड्राईवर।" सपना आगे कहती हैं, "पोरस के पापा सही ते ट्रैक्टर चलाओ।" ये वीडियो काफी मजेदार है। इस दौरान सपना काफी सिंपल नजर आ रही हैं।

इससे पहले सपना चौधरी अपना डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमे वो येलो सूट पहनकर मिनिस्टर सॉन्ग (Minister Song) पर डांस करती हुई नजर आई थी। येलो सूट में सपना बला की खूबसूरत लग रही थी और एक बार फिर से उन्होंने अपने लटकों-झटकों से फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स में उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब सपना ने अपने कमरतोड़ डांस से स्टेज पर आग लगा दी हो।
गौरतलब है कि हरियाणा संगीत जगत की जानी-मानी डांसर सपना चौधरी ने न केवल हरियाणा बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। सपना चौधरी ने न सिर्फ हरियाणवी बल्कि भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड में भी काम किया है। इतना ही नहीं वह सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Next Story