
x
Friendship Day : हर साल अगस्त के पहले रविवार को पूरी दुनिया में मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद है दोस्ती और आपसी संबंधों को मजबूत करना। बॉलीवुड ने भी दोस्ती के विषय को खूब कवर किया है। कई फिल्मों में दोस्ती और रिश्तों को दिखाया गया है। इस खबर में हम उन फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो दोस्ती पर बनी हैं।
छिछोरे Chhichhore
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' में कॉलेज के लड़कों के बीच दोस्ती दिखाई गई है। फिल्म में सभी लोग एक दूसरे का खूब साथ देते हैं। एक दूसरे के सहयोग से वह कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करते हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में हैं।
दोस्तीFriendship
फिल्म 'दोस्ती' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें बॉबी देओल, अक्षय कुमार और करीना कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय कुमार की गहरी दोस्ती दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि बॉबी देओल एक अमीर पिता की संतान होते हैं। वह अकेले जिंदगी जीते हैं। जब वह एक घातक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं तो अक्षय कुमार उन्हें बचाते हैं। यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत होती है और दोनों गहरे दोस्त बन जाते हैं।
फिल्म 'कॉकटेल (2012)' में एक अलग तरह की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के अच्छे दोस्त होते हैं। दोनों की खूब अच्छी जमती है। इसके बाद उनकी जिंदगी में डायना पेंटी आ जाती हैं। सैफ और डायना को आपस में प्यार हो जाता है। हालांकि दीपिका आखिर तक सैफ अली खान की दोस्त रहती हैं।
जिंदगी ना मिलेगी दोबाराZindagi Na Milegi Dobara
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में उन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो एक ट्रिप पर साथ में जाते हैं। यहां वह एक दूसरे का सहयोग करते हैं। हालांकि उनके बीच कुछ गलतफहमियां भी होती हैं। इसके बावजूद वह अपनी दोस्ती कायम रखते हैं। वह लोग कई खेलों के जरिए अपने डर पर काबू पाते हैं और अनसुलझे मुद्दों को सुलझा लेते हैं।
TagsFriendship Dayछिछोरे'दोस्तीदोस्तीपरिभाषाएंFriendship DayChhichhoreDostiDefinitions जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





