मनोरंजन

Friday Release: सिनेमाघरों से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Sarita
31 Jan 2025 9:12 AM IST
Friday Release:  सिनेमाघरों से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
x
Friday Release: सिर्फ सिनेमाघर ही नहीं बल्कि बदलते वक्त के साथ शुक्रवार को मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में और वेब सीरीज ऑनलाइन स्ट्रीम करते हैं। इसी आधार पर आज हम आपको इस शुक्रवार यानी 31 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।मनोरंजन प्रेमियों को सप्ताह के शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होती हैं।
देवा Deva: इस शुक्रवार की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म देवा सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहिद एक पागल पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल आई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद शाहिद कपूर एक फिल्म के जरिए वापसी कर रहे हैं।
द सीक्रेट्स ऑफ द शिल्डर्स The Secrets of the Shields : अगर आप फैंटेसी वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस शुक्रवार आपके लिए सीरीज द सीक्रेट ऑफ द शिल्डर्स आ रही है। इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर राजीव खंडेलवाल अहम भूमिका में मौजूद हैं। 31 जनवरी को द सीक्रेट ऑफ द शिल्डर्स मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।
आइडेंटिटी Identity : साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन और एक्टर टोविनो थॉमस की शानदार फिल्म पहचान इस महीने की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मलयालम एक्शन थ्रिलर के तौर पर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब शुक्रवार को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रिंग रिंग Ring Ring: तमिल सिनेमा की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म रिंग रिंग की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। साउथ फिल्म एक्टर साक्षी अग्रवाल, स्वयं सिद्धा और विवेक प्रसन्ना की यह फिल्म शुक्रवार 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन फिल्मों के जरिए शुक्रवार को सिनेमाघरों और ओटीटी पर एंटरटेनमेंट जरूर हाउसफुल होने वाला है।
Next Story