मनोरंजन

‘बिग बॉस’ के पूर्व विजेता का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

Mohammed Raziq
10 May 2024 4:58 PM IST
‘बिग बॉस’ के पूर्व विजेता का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप
x
मुंबई : बिग बॉस 16‘ के विजेता अल्ताफ तडवी उर्फ रैपर एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख उन्हें चाहने वालों का दिल टूट गया। स्टैन और उनकी गर्लफ्रेंड बूबा का ब्रेकअप हो गया है। जब स्टैन BB-16 का हिस्सा बने थे तो उन्हें कई बार बूबा के लिए प्यार का इजहार करते हुए देखा गया था। कई बार लोगों के चिढ़ाने पर भी वो साफ कहते थे कि वो बूबा से ही शादी करेंगे।
यहां तक कि BB-17 में जब वो गेस्ट बनकर आए थे तब भी शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे सवाल किया था कि क्या तुम्हारा अभी भी बूबा से रिश्ता है या ब्रेकअप हो गया? इसके जवाब में स्टैन ने कहा था कि वो आज भी साथ हैं। स्टैन ने बताया था कि बूबा (अनम शेख) से पहली मुलाकात में ही उन्हें इश्क हो गया था। बूबा उनकी पड़ोसन थीं। हालांकि स्टैन ने आज गुरुवार (9 मई) को पोस्ट कर साफ कर दिया कि अब उनकी और बूबा की राहें जुदा हो गई हैं।
इस पोस्ट में स्टैन ने एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "ब्रेकअप।" इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, “यहां तक कि सबसे मजबूत फीलिंग भी खत्म हो जाती है जब इग्नोर किया जाता है या फिर फॉर ग्रांटेड ले लिया जाता है।” उनकी ये पोस्ट देख सभी लोग दंग रह गए। इसके बाद रैपर ने जो किया वो देखकर उनके फैंस और भी ज्यादा चौंक गए। उन्होंने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करने के कुछ ही देर बाद पोस्ट को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया।
Next Story