मनोरंजन

पहली बार मलाइका अरोड़ा की तस्वीर में दिखा एक्सीडेंट में लगा चोट का निशान

Gulabi Jagat
30 April 2022 5:27 AM GMT
पहली बार मलाइका अरोड़ा की तस्वीर में दिखा एक्सीडेंट में लगा चोट का निशान
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर ही खबरों में छाई रहती हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर ही खबरों में छाई रहती हैं। मलाइका को न सिर्फ उनके डांस बल्कि उनके बोल्ड ड्रेसिंग सेंस और लुक के लिए भी जाना जाना है। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रीय रहती हैं। अक्सर ही मलाइका अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के जरिए फैंस के क्रेजी बनाती हैं। वहीं बीते दिनों मलाइका अपने एक्सीडेंट को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 2 अप्रैल को मलाइका की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। मलाइका ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए कई बार बताया कि हादसे के बाद से वह ट्रॉमा में हैं। वहीं अब उन्होंने पहली बार अपने एक्सीडेंट से लगी चोट के निशान को दिखाया है जो कि काफी गहरा नजर आ रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके एक्सीडेंट में लगे चोट के निशान को साफ देखा जा सकता है। मलाइका की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह गाड़ी में बैठी हैं और ग्रीन जूस पी रही हैं। वहीं आप अगर ध्यान से देखें तो उनके माथे पर दोनों आईब्रो के बीच में एक बड़ा सा चोट का निशान नजर आ रहा है। अभी तक मलाइका अपनी चोट को छुपा रही थीं। वहीं पहली बार उन्होंने अपनी चोट फैंस को दिखाई।

आपको बात दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट महाराष्ट्र के खोपोली में हुआ था। ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ था जब वह एक इवेंट से वापस लौट रही थीं, तब तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में मलाइका की गाड़ी का बुरा हाल हुआ था, साथ ही उनके माथे पर चोट लगी थी। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा को अस्पताल के जाया गया था। वहीं एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर से वह अपने काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी थी। ऐसे में 16 दिन रेस्ट के बाद एक्ट्रेस फिर से काम पर लौट आई हैं।
Next Story