मनोरंजन

Filmy Wrap: मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन खफा और रणबीर की बांहों में दिखीं डीपी?

Rounak Dey
1 Jun 2023 10:30 PM IST
Filmy Wrap: मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन खफा और रणबीर की बांहों में दिखीं डीपी?
x
पढ़ें फिल्मी खबरें

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया घटता है। फिल्मों से जुड़ी अपडेट से लेकर सितारों की पर्सनल लाइफ तक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं, अपने मनपसंद कलाकारों और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'ये जवानी है दीवानी' ने 31 मई 2023 को अपनी रिलीज के 10 वर्ष पूरे कर लिए। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बीते दिन खुलासा किया कि यह उनके अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों से एक है। कल 'ये जवानी है दीवानी' ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा था, क्योंकि फैंस ने इससे जुड़े तमाम पोस्ट साझा किए थे। वहीं, अब एक तस्वीर इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म की टीम एक साथ नजर आ रही है। पिक्चर को देख साफ हो रहा है कि दसवीं वर्षगांठ पर पूरी टीम सेलिब्रेशन के लिए साथ आई थी।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी दोनों एक दूसरे के साथ घूमते नजर आते हैं तो कभी फोटोज पोस्ट करते हुए। कई बार ये सितारे ट्रोल होते हैं तो कई बार इनको पसंद भी किया जाता है। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के प्यार में कितना डूबे हैं इस बात को वह अक्सर जताते भी रहते हैं। बीते साल नवंबर में जब मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाह फैली थी तब अर्जुन कपूर ने ऐसी खबरें फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई थी। अब काफी दिनों के बाद अभिनेता ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है।

Next Story