घिनौने आदमी है फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा, इस पोस्ट को लेकर लोगों ने घेरा

फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा का दीवाली पर किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मात्र कुछ घंटों में इस पोस्ट को 13 लाख लोग देख चुके हैं. दीवाली से जुड़े इस पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने भारत में मनाई जाने वाली दीपावली की तुलना गाजा से की है. इस पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है.
दिवाली की रात लगभग 8 बजे डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा, "भारत में केवल एक दिन दिवाली होती है और गाजा में हर दिन दिवाली होती है." इस पोस्ट के साथ उन्होंने फायर इमोजी भी लगाया. देखते ही देखते रामगोपाल वर्मा का ये पोस्ट वायरल हो गया. एक यूजर ने रामगोपाल के पोस्ट पर एक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "तुम्हें इंसान बनने में बरसों लगेंगे. तुम्हें जश्न और तबाही में फ़र्क़ भी नहीं पता." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ध्यान खींचने का घिनौना तरीका. बधाई हो सर्वश्रेष्ठ MF (मॉक्यूमेंट्री फ़िल्म) का पुरस्कार आपको जाता है.
सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आपके दिमाग का कचरा देख हैरान हुई, दिवाली का त्योहार आप ऐसे मना रहे हो. तुम अपनी फिल्मों से भी बदतर हो." लेखक अशोक कुमार पांडेय ने भी रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर नाराजगी जताई है, उन्होंने लिखा, "कभी नहीं सोचा था कि तुम इस तरह निकलोगे."
In INDIA only one day is DIWALI and in GAZA, every day is DIWALI🔥🔥🔥
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 20, 2025





