मनोरंजन

February OTT Release: फरवरी में मिलेगा एक्शन, ड्रामा, रोमांस का फुल डोज

Sarita
1 Feb 2025 10:30 AM IST
February OTT Release: फरवरी में  मिलेगा एक्शन, ड्रामा, रोमांस का फुल डोज
x

February OTT Release: फरवरी का महीना आप सभी के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। इसलिए नहीं कि वैलेंटाइन डे आएगा, बल्कि इसलिए कि फरवरी में एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। एक्शन, ड्रामा, रोमांस और थ्रिलर, हर तरह का मसाला ओटीटी पर मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि कब, कौन सी फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी|

डाकू महाराजDaku Maharaj

सिनेमाघरों के बाद 'डाकू महाराज' भी ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। साउथ के पॉपुलर एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इस फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। उर्वशी रौतेला की यह फिल्म 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

द मेहता बॉयजThe Mehta Boys

'द मेहता बॉयज' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो लगभग हर भारतीय घर में देखने को मिलती है। अलग-अलग राय के कारण पिता और बेटे के रिश्ते में जो परेशानियां आती हैं, उन्हें इस फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म में अविनाश तिवारी, बोमन ईरानी और श्रेया चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 फरवरी को ही ओटीटी पर दस्तक देगी।

गेम चेंजरGame Changer

पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को 14 फरवरी को ओटीटी पर लाया जा रहा है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, प्रकाश राज और मुरली शर्मा जैसे सितारे हैं। राम चरण और कियारा आडवाणी को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

मिसेजMrs.

सान्या मल्होत्रा ​​की अपकमिंग फिल्म मिसेज 7 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म में सान्या एक हाउसवाइफ का किरदार निभाती नजर आएंगी। शादी के बाद एक लड़की को ससुराल में किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है? और समाज की लड़की से क्या-क्या उम्मीदें होती हैं? एक्ट्रेस इस फिल्म में वो सब दिखाती नजर आएंगी।

बेबी जॉनBaby John

'बेबी जॉन' साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद अब इस फिल्म को ओटीटी पर उतारा जा रहा है। वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की यह एक्शन ड्रामा फिल्म 28 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

धूम धामDhoom Dham

यामी गौतम, प्रतीक गांधी और एजाज खान की फिल्म 'धूम धाम' भी 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो वैलेंटाइन डे पर रिलीज के लिए एकदम सही है।

Next Story