मनोरंजन

फ़ातिमा सना शेख़ ने शाहरुख खान को छूने के बाद दिनभर नहीं धोया था हाथ, जानिए फिर क्या किया...

Khushboo Dhruw
20 May 2021 6:17 PM GMT
फ़ातिमा सना शेख़ ने शाहरुख खान को छूने के बाद दिनभर नहीं धोया था हाथ, जानिए फिर क्या किया...
x
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की दीवानगी के क़िस्से तो आपने ख़ूब सुने होंगे।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की दीवानगी के क़िस्से तो आपने ख़ूब सुने होंगे। अपने स्टार के लिए कई बार फैन हदों से गुज़र जाते हैं, मगर कोई एक्टर ही किसी दूसरे एक्टर के लिए इतना दीवाना हो कि उसे छूने के बाद हाथ ही ना धोये, ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। दंगल गर्ल फ़ातिमा सना शेख़ वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने किंग ख़ान को टच करने के बाद उस हाथ को पूरे दिन नहीं धोया।

फ़ातिमा ने शाह रुख़ ख़ान के साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वन 2 का 4 में काम किया था। फ़ातिमा ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में मज़ेदार क़िस्सा सुनाया, जिसके मुताबिक बात 2017 की है। शाह रुख़ से वो दिवाली पार्टी में मिली थीं। फ़ातिमा, आमिर ख़ान और अपनी दंगल की को-एक्टर सान्या मल्होत्रा के साथ वहां गयी थीं। बातचीत के दौरान शाह रुख़ ने कोई जोक सुनाया। फ़ातिमा बताती हैं कि उन्हें जोक तो नहीं याद, लेकिन वो ज़ोर से हंसी थीं और हंसते हुए शाह रुख़ को टच कर लिया था, इसके बाद उन्होंने उस हाथ को दिनभर नहीं धोया। फ़ातिमा कहती हैं कि अगर शाह रुख़ को पता चल गया तो वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे।
फ़ातिमा हाल ही में नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ़िल्म अजीब दास्तांस में नज़र आयी थीं, जिसमें वो जयदीप अहलावत के साथ पेयर अप हुई थीं। इससे पहले फ़ातिमा नेटफ्लिक्स की फ़िल्म लूडो में एक अहम किरदार में दिखी थीं। बड़े पर्दे पर फ़ातिमा की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म सूरज पर मंगल भारी है, जो 2020 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में फ़ातिमा ने मनोज बाजपेयी की बहन का किरदार निभाया था।
हाल ही में फ़ातिमा ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का भी एलान किया। फ़ातिमा ने फ़िल्मों में अपना करियर बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था। कमल हासन और तब्बू की फ़िल्म चाची 420 में वो उनकी बेटी के रोल में नज़र आयी थीं। लम्बे ब्रेक के बाद 2016 में फ़ातिमा आमिर ख़ान की बेटी बनकर दंगल से बड़े पर्दे पर लौटीं और तब से उनकी फ़िल्मों का सिलसिला जारी है। आमिर ख़ान के साथ वो ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में भी नज़र आयी थीं।


Next Story