
x
Farhan Akhtar Birthday Special: फरहान अख्तर Farhan Akhtar बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया की करीब 70 प्रतिशत विधाओं में महारथ हासिल की है। गाने से लेकर एक्टिंग, डायरेक्शन और साथ ही एक सफल प्रोड्यसर के तौर पर फरहान ने खुद को साबित किया है। आज 52 के हो हुए फरहान अख्तर के पिता भी कलम के उस्ताद हैं और राइटिंग की दुनिया के सुपरस्टार हैं। उनके बेटे फरहान भी कम नहीं हैं और उन्होंने 27 साल की उम्र में ही कमाल कर दिया था। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं फरहान अख्तर की करियर और निजी जिंदगी की दिलचस्प कहानी।
फरहान अख्तर Farhan Akhtar का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था और पिता जावेद अख्तर फिल्मी दुनिया में कहानियों के राजा बन गए थे। ये वही दौर था जब सुपरहिट फिल्मों के पीछे सलीम जावेद की कलम कमाल किया करती थी। अपने पिता के फिल्मी माहौल में बड़े हुए फरहान ने भी यही राह पकड़ी और साल 2001में उन्होंने 'दिल चाहता है' फिल्म बनाई। इस फिल्म को डायरेक्ट करते हुए खुद भी लीड रोल निभाया है। ये फिल्म न केवल सफल रही बल्कि एक कल्ट बन गई। इसके बाद साल 2004 में लक्ष्य फिल्म को डायरेक्ट किया जिसमें ऋतिक ने काम किया और सुपरहिट रही। इसके बाद एक सफल डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर इमेज बनाई।
फरहान अख्तर Farhan Akhtar अवॉर्ड के किंग हैं और अब तक 52 से ज्यादा खिताब अपने नाम कर चुके हैं। पहली ही फिल्म के लिए फरहान ने नेशनल अवॉर्ड जीता था और अब तक कई फिल्म फेयर बतौर एक्टर और डायरेक्टर जीत चुके हैं। साथ ही मिल्खा सिंह जैसी शानदार कहानियों के लिए उनके एक्टिंग के समर्पण को भी लोग सलाम करते हैं। साथ ही एक शानदार प्रोड्यूसर भी हैं जो दर्जनों कहानियां ऐसी कह चुके हैं जिन्होंने लोगों के दिलों प राज किया है। बीते दिनों फिल्म 10 बहादुर रिलीज हुई थी जिसे काफी सराहा गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन इसके बाद भी शानदार कहानी रही। मिर्जापुर जैसी कई सुपरहिट ओटीटी सीरीज भी कर चुके हैं।
फरहान अख्तर Farhan Akhtar ने 26 साल पहले 2000 में अधुना भवानी से शादी की थी। अपनी डायरेक्टरल डेब्यू फिल्म के दौरान फरहान उनसे मिले थे। दोनों को प्यार हो गया और शादी कर ली। दोनों की शादी 16 साल तक रही और 2016 में 16 साल बाद तलाक ले लिया। इसके बाद फरहान ने शिबानी दांडेकर से शादी कर ली।
TagsFarhan AkhtarBirthdayजन्मदिनफरहान अख्तरकहानीFarhan AkhtarStory जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





