मनोरंजन

प्रियंका का नाम गलत लेने पर नाराज हुए फैंस

Apurva Srivastav
25 May 2024 3:34 AM GMT
प्रियंका का नाम गलत लेने पर नाराज हुए फैंस
x
मुंबई। कहते हैं कि नाम में क्या रखा है। हालांकि, नाम में बहुत कुछ रखा है। खासकर तब, जब वह नाम प्रतिष्ठित हो। अगर किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम का कोई उसका मजाक बनाए, तो उनके प्रशंसकों का नाराज होना लाजमी है। ऐसा ही कुछ भड़क गए हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसक, जब एक ब्रिटिश होस्ट ने उनका नाम टीवी पर गलत ले लिया।
प्रियंका चोपड़ा का बिगाड़ा नाम
दरअसल, एंडी पीटर्स नाम के ब्रिटिश होस्ट मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा की वैक्स स्टैच्यू के बिल्कुल बगल में खड़े थे। एंकर ने जब पूछा कि आपके बगल में कौन है? इस पर उन्होंने कहा कि यह चिया चियांका चाप फ्री हैं। फिर एंकर के कहने पर उन्होंने सही से नाम लिया, लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही प्रियंका के प्रशंसकों ने गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा, 'कोई एंडी पीटर्स को बताओ की प्रियंका ने मैडम तुसाद में अपने लिए जगह कमाई है, जो वह नहीं कमा पाए हैं।'
फैंस ने जताई नाराजगी
एक ने लिखा, 'वह प्रियंका चोपड़ा हैं, दुनिया उनको जानती है। आप कौन हैं?' वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि गलती कोई भी कर सकता है, लेकिन यह बेइज्जती की गई है, क्योंकि यह एंडी ने जानबूझ कर किया है।
खैर, इस बीच प्रियंका के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी यह है कि अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर 'जी ले जरा' फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन फरहान इस फिल्म को प्रियंका, कट्रीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बनाना चाहते हैं। जैसे ही तीनों की डेट्स मिलेंगी, वह इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
Next Story