
x
Entertainment: इस वीकेंड यह आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है। इस फिल्म में काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और मिहिर आहूजा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म शुक्रवार, 25 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी एक आर्मी ऑफिसर की है जो कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराने की कोशिश करता है। इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। फिल्म में काजोल इब्राहिम की मां का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन कायोज ईरानी ने किया है।
इस सीरीज़ में विनीत कुमार सिंह, राजश्री देशपांडे, तारुक रैना और शीबा चड्ढा नज़र आएंगे। इसकी कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है जिसे अपनी पत्नी से धोखा मिलता है और वह उस धोखे का बदला लेने के लिए एक बड़ा कदम उठाता है। आप इस शो को 25 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
सौंकण सौंकण 2:
अगर आपको पंजाबी सिनेमा में रुचि है तो यह विकल्प भी उपलब्ध है। निमरत खैरा, सरगुन मेहता, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह और एमी विर्क अभिनीत यह रोमांटिक फिल्म जी5 पर रिलीज़ होगी। इसकी कहानी एक ऐसे पति की है जिसकी दो पत्नियाँ हैं। हालाँकि, उसकी माँ अपने बेटे के लिए दूसरी पत्नी ले लेती है, जिसके बाद दोनों पत्नियाँ नई पत्नी से भिड़ जाती हैं।
हैप्पी गिलमोर 2:
इसके अलावा, अमेरिकी स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी गिलमोर 2' भी इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज़ होने की लिस्ट में है। रिलीज़ से पहले ही इसकी काफी चर्चा हो रही है। यह 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
एक्शन थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ 'ट्रिगर' 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें किम नाम गिल और किम यंग क्वांग मुख्य भूमिका में हैं। अमेरिकी हॉरर फिल्म 'अंतिल डॉन' का प्रीमियर 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगा।
TagsEntertainmentसस्पेंसरोमांचवीकेंडsuspensethrillweekendजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





