
x
Entertainment शनिवार (21 जून) को पूरी दुनिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, आम हो या खास, हर कोई योग कर रहा है और इसकी महत्ता बता रहा है। अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा ने गुरुग्राम में योग किया। उन्होंने कहा कि योग ने मेरे जीवन को आकार देने में बहुत अहम भूमिका निभाई है। योग करने से मुझे खुशी मिलती है। मुझे लगता है कि आज के समय में लोगों को तनाव दूर करने के तरीके ढूंढने चाहिए, चाहे वो योग करना हो या स्विमिंग करना। कोई ऐसा तरीका या चीज खोजें जो आपके लिए कारगर हो और अपने लिए समय निकालें जहां आप तनाव मुक्त रह सकें और खुद से प्यार कर सकें। अभिनेता अर्जुन कपूर ने मुंबई में योगाभ्यास में हिस्सा लेते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि हम सब इसे एक साथ मनाते हैं।
मुझे लगता है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों सबसे महत्वपूर्ण हैं। भारत को इसे गर्व के साथ मनाना चाहिए उन्होंने कहा कि मैं 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बहुत खुश हूं, जिसकी शुरुआत हमारे प्यारे प्रधानमंत्री ने 11 साल पहले की थी। मेरे दादाजी एक योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने इसे अपने पूरे जीवन में होते देखा है। बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में योग के महत्व को समझाया और कहा कि यह हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग करते हुए एक नई और पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह योगासन करती नजर आ रही हैं। दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू सिंह ने बेटी रिद्धिमा के साथ आलोम-विलोम और ध्यान योग की तस्वीर साझा कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें कई तरह के योगासन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिल्पा ने लोगों को इसे करने की सलाह भी दी है। नेहा धूपिया ने अपने बच्चों और योग प्रशिक्षक के साथ योग करते हुए एक पोस्ट साझा की। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर योग का अभ्यास करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं।
Next Story





