
x
Entertainment: हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज को तैयार है। इस वीक कई पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार और धांसू नई मूवीज और सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ये वेब सीरीज और मूवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, लायंसगेट प्ले और जी5 पर रिलीज होने वाली है। इस वीक ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट-
मुफासा - द लॉयन किंगMufasa - The Lion King
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा- द लॉयन किंग' अब ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है। डिज्नी मूवी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा भी कर दी है। 26 मार्च को इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म 2019 में रिलीज क्लासिक मूवी 'द लायन किंग' का प्रीक्वल है।
मिस्टर हाउसकीपिंगMr. Housekeeping
तमिल सिनेमा की शानदार फिल्म 'मिस्टर हाउसकीपिंग' को इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 25 मार्च को ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म टेनकोट्टा पर स्ट्रीममिंग के लिए तरह से तैयार है।
ज्वेल थीफ द हीस्ट बिगिन्सJewel Thief The Heist Begins
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत स्टारर 'ज्वेल थीफ - द हीस्ट बिगिन्स' 27 मार्च, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म बहुत ही मजेदार है।
ओम काली जय कालीOm Kali Jai Kali
अगर किसी बेहतरीन वेब सीरीज की तलाश में हैं तो आप तमिल की 'ओम काली जय काली' देख सकते हैं। इस सीरीज को 28 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।
डेलुलु एक्सप्रेस Delulu Express
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान लोगों के बीच अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। जाकिर अब अपने नए शो 'डेलुलु एक्सप्रेस' के साथ फिर से वापसी करने जा रहे हैं। ये 27 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगा।
शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर 'देवा' 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर 31 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।
विदुथलाई पार्ट 2Viduthalai Part 2
साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'विदुथलाई पार्ट 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। यह फिल्म साउथ भाषा में पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन अब इसे हिंदी भाषा में 28 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है।
Tagsमार्चआखिरीहफ्ताधमाकेदारOTTरिलीज Marchlastweekexplosivereleaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





