मनोरंजन

Entertainment: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की हो रही वाहवाही

Sarita
31 July 2025 8:55 AM IST
Entertainment: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की हो रही वाहवाही
x
Entertainment: एकता कपूर का ब्लॉकबस्टर हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी पर धमाकेदार वापसी कर रहा है। बिल्कुल नई कहानी, लेकिन वही हिट किरदार जो दर्शकों के दिलों पर फिर से राज करने को तैयार हैं। लोगों को इसका टाइटल ट्रैक सबसे ज्यादा पसंद आया, जिसने 25 साल पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। स्मृति ईरानी उर्फ तुलसी विरानी ने एक बार फिर अपने घर शांति निकेतन के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए। वहीं, मिहिर विरानी का किरदार निभा रहे को-स्टार अमर उपाध्याय के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।
इस बार स्मृति, अमर, हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान के अलावा फैन्स को नए एक्टर्स रोहित सुचांती, अमन गांधी और शगुन शर्मा से भी रूबरू कराया गया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 के पहले एपिसोड ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का पहला एपिसोड
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है। एपिसोड की शुरुआत तुलसी विरानी द्वारा अपने आंगन में तुलसी पूजा करने से होती है और इसके बाद पूरे परिवार का परिचय दिखाया जाता है। पहले एपिसोड की कहानी वही है, बस इस बार कुछ किरदार नए हैं। पहले एपिसोड में कहानी की शुरुआत तुलसी और मिहिर की शादी की सालगिरह से हुई है। आगे क्या होगा ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। विलेन कौन होगा इसका खुलासा भी पहले एपिसोड में ही हो गया है। एक तरफ तुलसी पहले की तरह पूरे परिवार का ख्याल रखती नजर आईं तो वहीं तुलसी की बुआ सास उनके खिलाफ जहर उगलती नजर आईं।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपने पहले एपिसोड से ही हिट हो गया है और इसकी एकमात्र वजह है अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी यानी मिहिर और तुलसी की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री। शो की तारीफ करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'वाकई पुराने दिन वापस आ गए हैं एक ने लिखा, "#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi सीजन 2 का पहला एपिसोड देखा। हर किरदार को सस्पेंस के साथ पेश किया गया है। हर सीन विंटेज है।"
Next Story