मनोरंजन

Entertainment: सलमान खान की 'सिकंदर' और रणबीर कपूर की 'एनिमल', 1000 करोड़ पक्की बात है

Sarita
1 Jan 2025 11:01 AM IST
Entertainment:  सलमान खान की सिकंदर और रणबीर कपूर की एनिमल, 1000 करोड़ पक्की बात है
x
Entertainment: सलमान खान Salman Khan के जन्मदिन के मौके पर 'सिकंदर' का टीजर शेयर किया गया। फैंस इस टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'सिकंदर' का टीजर सामने आते ही फैंस दावा करने लगे थे कि ये फिल्म 1000 करोड़ नहीं... बल्कि 2000 करोड़ कमाएगी। हालांकि 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होते ही लोगों को रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' की याद आ गई। टीजर में सलमान खान Salman Khan का अल्फा मेल अंदाज देखने को मिला। अब ये तो सभी जानते हैं कि 'एनिमल' ने 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, ऐसे में 'सिकंदर' का 1000 करोड़ पक्के माने जा रहे हैं।
पिछले 2 सालों में देखने को मिला है कि फिल्मों में अल्फा मेल किरदारों को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसका सबसे बड़ा सबूत रणबीर कपूर की 'एनिमल', शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' जैसी फिल्में हैं। अब लीड हीरो विलेन का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'पठान' में जॉन का किरदार हो या 'जवान' में शाहरुख खान का रोल, ये एक्टर्स विलेन बनकर अपने फैंस से ज्यादा प्यार पा रहे हैं। वहीं सलमान खान का नाम ही उनकी फिल्मों को चलाने के लिए काफी है और इस बार भाईजान ने 'सिकंदर' बनने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
'सिकंदर' के टीजर की शुरुआत में सलमान खान Salman Khan की चाल सबका ध्यान खींचती है। टीजर में मास्क पहने कई दुश्मन उन पर हमला करते हैं। मास्क वाला सीन हमें 'एनिमल' में रणबीर कपूर के एक सीन की याद दिलाता है। जहां एक्टर कई मास्क पहने दुश्मनों से लड़ते हैं। इसके अलावा आजकल फिल्मों में फाइट सीन के पीछे रैप ट्रैक या धमाकेदार गाना सुनने को मिलता है। 'एनिमल' के फाइट सीन के दौरान गाना सुनने को मिला और 'जवान' के दौरान रैप। लेकिन सलमान खान की 'सिकंदर' के टीजर में ये दोनों ही चीजें सुनने को मिलती हैं।
Next Story