
x
Entertainmentमनोरंजन: दो मोस्ट अवेटेड फिल्में अजय देवगन की 'रेड 2' और संजय दत्त की 'द भूतनी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। दोनों ही फिल्मों को सोशल मीडिया पर दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मई में और भी कई फिल्में हैं, जो रिलीज के लिए तैयार हैं।
अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में आ चुकी है। 2018 में आई फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। किसी ने इस फिल्म को शानदार तो किसी ने कमाल बताया।
'रेड 2' के साथ ही संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' भी बॉक्स ऑफिस पर आ गई है। सिद्धांत कुमार सचदेव द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में मौनी रॉय भूतनी का किरदार निभा रही हैं।
'रेड 2' और 'द भूतनी' के अलावा नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' भी 1 मई को रिलीज हो गयी है। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में नानी के साथ अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ़' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टाइम-लूप थीम पर आधारित इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, रघुबीर यादव मुख्य भूमिका में हैं।
'भूल चूक माफ़' के बाद अभिनेता पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की फिल्म 'सुसावागाथम खुशामदीद' रिलीज होगी। 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'सुसावागाथम खुशामदीद' इसाबेल की डेब्यू फिल्म है। इसाबेल कैटरीना कैफ की बहन हैं।
'सुसावागाथम खुशामदीद' के साथ ही योद्धा हमीरजी गोहिल की कहानी पर आधारित फिल्म 'केसरी वीर' 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अभिनेता सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
TagsEntertainmentरेड 2द भूतनीरिलीजमईफिल्मोंइंतजारEntertainmentRed 2The BhootnireleaseMayfilmswaitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





