
x
Entertainment : फिल्म 'पुष्पा 2' Pushpa 2 की अपार सफलता के बाद साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन Allu Arjun के सितारे बुलंदियों पर हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' काफी सफल रही थी। जबकि इसके दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाया और खूब कमाई की। पुष्पा 2 Pushpa 2 की ऐतिहासिक सफलता और लोकप्रियता के बाद अल्लू अर्जुन अब मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार के साथ काम करने जा रहे हैं।
अल्लू अर्जुन Allu Arjun पुष्पा 2 Pushpa 2 के बाद फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने जा रहे हैं। और इसके लिए उन्होंने एटली से हाथ मिलाया है। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' का निर्देशन कर चुके एटली अब अल्लू अर्जुन Allu Arjun के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इसके लिए अल्लू अर्जुन ने 100-150 करोड़ नहीं बल्कि 175 करोड़ की फीस ली है। आइए जानते हैं कौन सी है ये फिल्म और कब शुरू हो सकती है इसकी शूटिंग?
अल्लू Allu ने फिल्म के लिए लिए 175 करोड़
पुष्पा 2 Pushpa 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद अल्लू अर्जुन Allu Arjun की काफी डिमांड है। एटली कुमार और अल्लू मिलकर एक मेगा बजट पैरेलल यूनिवर्स फिल्म बना रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू ने इसके लिए सन पिक्चर्स के साथ 175 करोड़ रुपये की डील साइन की है। इसके अलावा वह मुनाफे में 15 फीसदी हिस्सा भी लेंगे। एटली की फिल्म साइन करने के साथ ही अल्लू अर्जुन Allu Arjun देश में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर भी बन गए हैं।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
पिंकविला से जुड़े एक सूत्र ने फिल्म की शूटिंग के बारे में भी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जून तक शुरू हो सकती है। लेकिन सूत्र ने बताया है कि अल्लू और एटली की फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम खत्म होने के बाद इसकी शूटिंग अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच शुरू की जा सकती है।
'पुष्पा 2'Pushpa 2 ने दुनियाभर में कमाए 1742 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'पुष्पा 2' Pushpa 2 में नजर आए थे। दिसंबर 2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2 Pushpa 2 ने दुनियाभर में 1742 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की थी। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1471 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
TagsEntertainment100-150करोड़एटलीफिल्मअल्लू अर्जुनमोटी रकमEntertainmentcroresAtleefilmAllu Arjunhuge amountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





