मनोरंजन

Entertainment: कमल हासन की फिल्म में हुई मिर्ज़ापुर के गुड्डु भैया की एंट्री

Sarita
3 Jun 2025 10:11 AM IST
Entertainment: कमल हासन की फिल्म में हुई मिर्ज़ापुर के गुड्डु भैया की एंट्री
x
Entertainment: सिनेमा प्रेमियों के लिए जून का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई कमाल की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें सुपरस्टार कमल हासन Kamal Haasan की फिल्म 'ठग लाइफ' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म मिर्जापुर के गुड्डू भैया यानी अली फजल के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस फिल्म से वह साउथ में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में अली ने फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बात की है, उन्होंने बताया कि 'ठग लाइफ' के डायरेक्टर की वजह से उन्होंने फिल्म के लिए हामी भरी है।
हिंदी सिनेमा में धूम मचाने के बाद अली फजल ने अब साउथ का रुख किया है। अली फजल मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, अली फजल और कमल हासन Kamal Haasan के अलावा अन्य कमाल के एक्टर भी फिल्म का हिस्सा हैं। हाल ही में अली फजल ने फिल्म के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला तो उन्होंने एक सेकंड भी नहीं लगाया और फिल्म के लिए हामी भर दी। तुरंत मान गए:
फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "कभी-कभी आपकी जिंदगी में कुछ ऐसे कॉल आते हैं जो आपके करियर को नया मोड़ दे सकते हैं, मेरे लिए यह एक ऐसा ही कॉल था। मणिरत्नम का नाम सुनते ही आपके दिमाग में सिर्फ सिनेमा ही नहीं आता, बल्कि एक विरासत, दिल को छू लेने वाली कहानियां और मानवीय भावनाओं में डूबी कला भी आती है।" एक्टर ने कहा कि 'ठग लाइफ' के लिए हां कहने में मुझे एक सेकंड भी नहीं लगा।
फिल्म के लिए उत्साहित:
आगे एक्टर ने कहा कि मणिरत्नम की फिल्म रोज-रोज ऑफर नहीं होती और वह भी कमल हासन जैसे आइकॉनिक एक्टर के साथ काम करने का मौका, और भी खास है। इस फिल्म में अलग-अलग भाषाओं और इंडस्ट्री के कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं, यह अपने आप में बेहद खास है। यह वही बड़ा और बेहतरीन सिनेमा है, जिसका मैं हमेशा से हिस्सा बनना चाहता था। फिल्म के बारे में एक्टर ने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं।
Next Story