मनोरंजन

Entertainment: जानिए मैं हूं ना जैसी सुपरहिट फिल्म करने के बाद आजकल क्या कर रहा है ये एक्टर

Sarita
5 July 2025 7:13 AM IST
Entertainment: जानिए  मैं हूं ना जैसी सुपरहिट फिल्म करने के बाद आजकल क्या कर रहा है ये एक्टर
x
Entertainment: 70 और 80 के दशक में फिरोज खान बड़े स्टार हुआ करते थे और उन्होंने अपने भाई संजय खान को भी स्टार बनाया। संजय खान के बेटे ने 22 साल पहले बॉलीवुड में एंट्री की थी और सबको लगा था कि अपने पिता की तरह वो भी इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन बाद में उनका करियर फ्लॉप हो गया। उस एक्टर का नाम है जायद खान जिन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म में सेकंड लीड रोल निभाया था।
5 जुलाई 1980 को मुंबई में जन्मे जायद खान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। जायद खान के पिता संजय खान और मां जरीन हैं। जायद ने 2005 में मलाइका पारेख से शादी की थी जिनसे उनका एक बेटा जिदान खान है और अब वो भी बड़ा हो गया है। कैसा रहा जायद खान का फिल्मी करियर और बाद में क्यों रुक गया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
क्यों फ्लॉप रहा जायद खान का करियर?
जायद खान ने देहरादून के बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की है. इसके साथ ही उन्होंने मैरीलैंड के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई भी की. बाद में जायद खान ने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया. साल 2003 में जायद खान ने फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू किया. लेकिन उन्हें
पहचान 20
04 में आई फिल्म मैं हूं ना से मिली जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी. इसके लिए जायद को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद वह इसी फिल्म की अपनी हीरोइन अमृता राव के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए जो हिट रहा. इसके बाद जायद खान की 'वादा', 'शब्द', 'दास', 'शादी नंबर 1' जैसी फिल्में आईं लेकिन सभी फ्लॉप रहीं. इसके बाद जायद ने कुछ एक्शन मल्टीस्टारर फिल्में भी कीं जो सभी फ्लॉप रहीं|
Next Story