
x
Entertainment: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में आती-जाती रहती हैं। इन दिनों दो फिल्में टिकट खिड़की पर अपना जादू दिखा रही हैं। इस लिस्ट में एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' है तो दूसरी तरफ कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' है। इस बीच दोनों फिल्मों की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
फिल्म 'हाउसफुल 5':
सैकोनीलक की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' ने रिलीज के 12वें दिन 4.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं अगर कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 0.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि दोनों फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
'ठग लाइफ' ने 50 करोड़ भी नहीं कमाए:
इसके साथ ही अगर इन दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' ने अब तक 162.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने 47.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म 'ठग लाइफ' बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही है और फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.
27 जून को होगा महाक्लैश:
फिल्म 'ठग लाइफ' की बात करें तो इसे रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिर भी फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है. ऐसे में अब कई फिल्में टिकट खिड़की पर आने के लिए लाइन में खड़ी हैं. दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. इस बार टिकट खिड़की पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. 27 जून को एक साथ कई फिल्में रिलीज हो रही हैं.
आने वाली फिल्में क्या कमाल करेंगी:
इस लिस्ट में मंचू विष्णु की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कन्नप्पा' और रेखा की सुपरहिट फिल्म 'उमराव जान' फिर से रिलीज हो रही है। इसके साथ ही काजोल की फिल्म 'मां', फिल्म 'ज्ञानवापी फाइल्स' और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' भी रिलीज के लिए तैयार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्में टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन करती हैं। और अपने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर क्या कमाल करती हैं?
TagsEntertainmentहाउसफुल 5उछालठग लाइफप्रदर्शनEntertainmentHousefull 5jumpThug Lifeperformance जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





