
x
Entertainment: मशहूर पंजाबी सिंगर और पूर्व लोकसभा सांसद हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। रेशम लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज बुधवार (2 मार्च) को उनका निधन हो गया। रेशम ने दोपहर 2 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें दिल की बीमारी थी। हाल ही में उनके शरीर में एक स्टेंट भी डाला गया था। हालांकि इसके बाद भी उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। वह 62 साल की थीं।
आपको बता दें कि रेशम और हंसराज की बेटी अजीत कौर की शादी मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे नवराज हंस से हुई है। हंसराज और रेशम की शादी की सालगिरह 18 अप्रैल को थी, लेकिन रेशम ने उससे पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हंसराज के घर मिलने वालों का आना-जाना जारी है। रेशम के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि वह पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। इससे पहले वह बिल्कुल स्वस्थ थीं।
उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें अचानक पहली बार दिल का दौरा पड़ा था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर उनकी अच्छी देखभाल कर रहे थे। रेशम का अंतिम संस्कार आज 11 बजे हंसराज के पैतृक गांव शफीपुर में किया जाएगा। गौरतलब है कि हंसराज पंजाबी लोक, सूफी और बॉलीवुड गायकी के लिए जाने जाते हैं। हंसराज ने फिल्म 'कच्चे धागे', 'नायक', 'ब्लैक एंड व्हाइट', 'पटियाला हाउस' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में अपनी आवाज दी है। उन्होंने कई हिट पंजाबी-पॉप एल्बम भी रिलीज किए हैं और अपने शानदार करियर के दौरान पद्मश्री पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। इसके अलावा वह नकोदर में लाल बादशाह दरगाह के गद्दीनशीन भी हैं।
TagsEntertainmentहंसराज हंसपत्नीरेशमनिधनEntertainmentHansraj HanswifeReshampasses awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





