Entertainment : हाल ही में मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक शाजी एन करुण अब इस दुनिया में नहीं रहे। 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एक्टर ने रविवार को तिरुवनंतपुरम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। शाजी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शाजी एन करुण काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें वापस उनके घर लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
शाजी के निधन के बाद अब उनका अंतिम संस्कार थाइकौड के शांतिकावडोम में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी अनसूया देवकी वारियर और दो बेटे अप्पू और अनिल को छोड़ गए हैं। शाजी एन करुण के करियर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 'पीरवी' थी, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली। इस फिल्म ने 1989 में कान फिल्म फेस्टिवल में कैमरा डी'ओर का उल्लेखनीय सम्मान भी जीता। इसके बाद 'स्वाहम' और 'वानप्रस्थम' जैसी फिल्मों ने उन्हें दुनिया भर में सराहना दिलाई।
शाजी एन करुण न केवल एक निर्देशक थे, बल्कि उन्होंने भारतीय सिनेमा संस्कृति को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे कई वर्षों तक केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFK) के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे।
शाजी को 'पिरवी', 'वानप्रस्थम' और 'कुट्टी स्रांक' जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही में उन्हें 2023 के लिए जेसी डैनियल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जो केरल सरकार का सर्वोच्च फिल्म सम्मान है।
Tagsइंडस्ट्रीडायरेक्टरनिधनIndustryDirectorDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





