मनोरंजन

Entertainment: क्या आपको 90 के दशक की सोनपरी याद है,जानिए अब वह कहां है

Sarita
21 Jun 2025 8:48 AM IST
Entertainment: क्या आपको 90 के दशक की सोनपरी याद है,जानिए अब वह कहां है
x
Entertainment: 90 के दशक में बच्चों के लिए कई टीवी शो आते थे, जिन्हें बच्चे कभी मिस नहीं करते थे। 2000 आते-आते टीवी पर कई और जादुई शो आने लगे, जिन्हें बच्चे चाहकर भी अनदेखा नहीं कर सकते थे। उन्हीं टीवी शो में से एक था 'सोनपरी' जो 2000 से 2006 तक स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। इस शो में सोनपरी का किरदार मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था, जो आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं।
21 जून 1971 को महाराष्ट्र के पुणे में जन्मीं मृणाल कुलकर्णी एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 1990 में ही मृणाल ने रुचिर कुलकर्णी से शादी कर ली, जिनसे उनका एक बेटा विराजस कुलकर्णी है। शादी से पहले मृणाल देव सरनेम का इस्तेमाल करती थीं और शादी के बाद उन्होंने दोनों सरनेम रख लिए, जिसकी वजह से उनका पूरा नाम मृणाल देव कुलकर्णी हो गया। मृणाल कुलकर्णी के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कि वह इन दिनों क्या कर रही हैं? मृणाल कुलकर्णी का शुरुआती करियर कैसा रहा?
मृणाल कुलकर्णी ने 1989 में बॉलीवुड फिल्म 'कमला की मौत' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्में कीं, जिनमें से कई हिट रहीं तो कई फ्लॉप। 1994 में मृणाल ने मराठी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया। धीरे-धीरे मृणाल मराठी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं। वहीं, 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने कई हिंदी टीवी सीरियल भी किए, जिनमें से एक 'सोनपरी' भी था। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। मृणाल का सफर हिंदी टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्मों में कई अलग-अलग किरदारों का रहा और उन्होंने मराठी सिनेमा में भी खूब काम किया।
Next Story