
x
Entertainment:साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन Allu Arjun इस समय अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, पुष्पा के बाद से एक्टर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जल्द ही एक्टर अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आएंगे, जो मशहूर फिल्ममेकर एटली के साथ है। फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसी बीच उनकी एक और अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ गई है, जिसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर कुछ खुलासा किया है।
एटली की फिल्म को लेकर खबर है कि उस फिल्म में अल्लू अर्जुन Allu Arjun एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि अगर त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म की बात करें तो पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि फिल्म एक अलग ही दुनिया दिखाने वाली है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल AA23 रखा गया है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन Allu Arjun की यह फिल्म उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग होने वाली है।
पौराणिक कथाओं पर आधारित:
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने एक अलग टीम बनाई है, जो फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के दौरान पौराणिक कथाओं पर रिसर्च कर रही है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए एक अनोखी दुनिया जैसा सेट तैयार किया जा रहा है. साथ ही बताया गया है कि यह फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी, जिसमें सत्ययुग और त्रेतायुग के बीच की कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखाया जाएगा|
लोग हैं काफी उत्साहित:
इस तरह की खबर सामने आने के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस उन्हें बिल्कुल अलग अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. सत्ययुग और त्रेतायुग की बात करें तो यह लाखों साल पहले की बात है. आने वाले समय में एक्टर 2 बड़ी फिल्मों में अलग-अलग किरदार दिखाते नजर आएंगे. एटली के साथ फिल्म की बात करें तो इसमें एक्टर डबल रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में वीएफएक्स स्टूडियो पर निर्भर करेगा, जिसके लिए इस फिल्म में हॉलीवुड से लोगों को शामिल किया गया है|
TagsEntertainmentपुरानीकहानीअल्लू अर्जुनफिल्मEntertainmentOldStoryAllu ArjunFilm जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





