
x
Entertainment: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली विक्की कौशल अभिनीत छावा अभी भी सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है। हालांकि उसे सलमान खान की सिकन्दर के साथ-साथ कल प्रदर्शित हुई सनी देओल की जाट से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी तहलका मचा रही है।
छावा आज 11 अप्रैल को ओटीटी पर भी स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। छावा विक्की कौशल के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म है। साल 2025 की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म छावा ही है, जो बीती 14 फरवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। छावा एक हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं।
रश्मिका मंदाना ने फिल्म में येसूबाई भोसले का किरदार किया, जो कि संभाजी महाराज की पत्नी थीं। छावा का निर्माण सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 देने वाले मैडॉक फिल्म्स ने किया है और निर्देशन लक्ष्मण उतेकर का है। छावा नेटफ्लिक्स पर उस वक्त रिलीज हुई है, जब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सिकंदर और सनी देओल की जाट अपना जलवा दिखा रही हैं। सिकंदर बीती 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर जाट की रिलीज के बाद लगभग दम तोड़ती नजर आ रही है। सनी देओल स्टारर टॉलीवुड डेब्यू फिल्म जाट बीते दिन 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। जाट ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। अब लोग छावा देखेंगे या जाट यह तो आने वाले समय में नेटफ्लिक्स की व्यूअरशिप ही बताएगी।
छावा ने प्रदर्शन वाले दिन 33 करोड़ रुपये से ज्यादा से ओपनिंग की थी। छावा ने पहले सप्ताह में 225.28 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 186.18 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 84.94 करोड़ रुपये कमाए थे। छावा ने महज 22 दिनों में भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। छावा साल 2025 की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है। इस साल रिलीज हुई आरआरआर फेम राम चरण की गेम चेंजर और सिकंदर जैसी बड़ी फिल्में भी इस आंकड़ें को नहीं छू पाईं। सैकनिल्क के अनुसार, छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 56 दिन पूरे कर लिए हैं और फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 599.85 करोड़ रुपये हो गया है।
TagsEntertainmentसिनेमाघरोंगुलजारNETFLIXछावाEntertainmentCinema hallsGulzarChavaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





