
x
Emergency BO Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत Kangana Ranaut की फिल्म 'इमरजेंसी' काफी विवादों के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार नहीं बल्कि कई बार बदली जा चुकी है। ऐसे में इस फिल्म ने शुक्रवार यानी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स कुछ खास अच्छा नहीं रहा। इसी बीच फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि कंगना की 'इमरजेंसी' की रफ्तार बढ़ी है या नहीं।
कंगना की एक्टिंग ने जीता दिल
इमरजेंसी' में कंगना रनौत Kangana Ranaut ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का मुख्य किरदार निभाया है, जिन्हें सेंसर बोर्ड से कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। फिल्म में कंगना Kangana की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म में कंगना रनौत Kangana Ranaut के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, भूमिका चावला और सतीश कौशिक जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। आपको बता दें कि सतीश कौशिक के निधन के बाद उन्हें 'इमरजेंसी' में देखकर फैंस काफी भावुक हो गए हैं|
इस फिल्म में एक्टिंग के अलावा कंगना ने इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है. कंगना की 'इमरजेंसी' ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ से ओपनिंग की थी. अब इसके दूसरे दिन यानी शनिवार के आंकड़े सामने आ गए हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना की फिल्म ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह अब 'इमरजेंसी' ने दो दिनों में 6.00 करोड़ की कमाई कर ली है. उम्मीद है कि वीकेंड यानी रविवार को इसकी रफ्तार और बढ़ेगी|
TagsEmergency BO Day 2इमरजेंसीकमाईइजाफाEmergency BO Day 2EmergencyEarningsIncreaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





