मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी 2: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के रिश्‍ताें में पड़ी खटास

jantaserishta.com
7 Aug 2023 1:45 PM IST
बिग बॉस ओटीटी 2: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के रिश्‍ताें में पड़ी खटास
x
मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है। इस वीकेंड के वार के बाद एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के रिश्‍ताें में खटास पड़़ती हुई दिख रही है। शो के दाैरान अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव पर नेगेटिव पीआर करवाने का आरोप लगाया है।
इस वीकेंड के वार में बॉलीवुड सुपरस्टार और शो के होस्ट सलमान खान ने अभिषेक को उनके व्यवहार के लिए जमकर लताड़ा। सलमान ने शो में इस बात को उठाया था कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो का विनर नहीं लगता। उन्‍होंने कहा ये बात फैमिली वीक के दौरान अभिषेक ने एल्विश यादव के लिए कही थी। स्टार ने फैमिली वीक के दौरान अभिषेक की मां डिंपल मल्हान के सामने 'वाइल्डकार्ड प्रतियोगी' पर की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया।
अभिषेक को अपनी मां के साथ बातचीत करते देखा गया जहां उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी जीत का हकदार है। रविवार को जैड हदीद और अविनाश सचदेवा के शो से बाहर होने के बाद एल्विश और अभिषेक को इस मुद्दे पर बात करते देखा गया। एल्विश से बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें सोशल मीडिया पर नकारात्मक पीआर के बारे में बताया जो यादव के बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में प्रवेश करने के बाद से शुरू हुआ था।
हालांकि, एल्विश ने इसे स्वीकार नहीं किया और दोनों ने शो से बाहर निकलने के बाद इसे सुलझाने का फैसला किया। शो का फिनाले 13 अगस्त को होने वाला है। जो घरवाले अब विजेता ट्रॉफी के लिए दावेदारी कर रहे हैं उनमें पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक, एल्विश, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story