मनोरंजन

Divyanka Tripathi Birthday : ऐसे बनी टीवी की संस्कारी बहु

Sarita
14 Dec 2024 8:25 AM IST
Divyanka Tripathi Birthday : ऐसे बनी टीवी की संस्कारी बहु
x
Divyanka Tripathi Birthday : दर्शकों ने एक्ट्रेस को ज्यादातर बहू के तौर पर पसंद किया है। दिव्यांका Divyanka का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ग्लैमर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है।दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। वह अपने स्कूल में एनसीसी कैडेट थीं। साथ ही एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से माउंटेनियरिंग का कोर्स किया है। दिव्यांका बचपन से ही आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने भोपाल राइफल एकेडमी से राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग भी ली है।
इसमें एक्ट्रेस गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।एक्ट्रेस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी फैंस को अपना दम दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2003 में 'मिस भोपाल' का खिताब जीता था। इसके बाद दिव्यांका Divyanka साल 2004 में 'द जी सिने स्टार्स की खोज' नाम के टैलेंट हंट शो की विनर बनीं। एक्ट्रेस आर्मी ऑफिसर तो नहीं बन पाईं लेकिन उनका करियर टीवी की तरफ बढ़ गया था।
दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi ने टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल से की थी।आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi ने 8 जुलाई 2016 को विवेक दहिया से शादी की थी। इन दिनों उनके पति विवेक दहिया झलक दिखला जा 11 में अपने डांस का हुनर ​​दिखा रहे हैं।
Next Story