मनोरंजन

Dil Madharaasi: एआर मुरुगदास की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का ट्रेलर रिलीज

Sarita
25 Aug 2025 11:44 AM IST
Dil Madharaasi: एआर मुरुगदास की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का ट्रेलर रिलीज
x
Dil Madharaasi: 'गजनी' और 'सिकंदर' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्देशक एआर मुरुगादॉस अब एक नई फिल्म 'दिल मद्रासी' लेकर आ रहे हैं। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिनेता शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।
एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
'दिल मद्रासी' Dil Madharaasi का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। इसमें एक्शन, इमोशन के साथ-साथ कमाल का बैकग्राउंड म्यूजिक भी सुनने को मिलता है, जो इस ट्रेलर को और भी दिलचस्प बनाता है। ट्रेलर में शिवकार्तिकेयन दमदार एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं, जिससे साबित होता है कि फिल्म एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। फिल्म में दिग्गज संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है, जो इस फिल्म को और भी खास बनाता है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों का फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Next Story