
x
Dhurandhar : रणवीर सिंह की 'धुरंधर' Dhurandhar बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आई यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी धूम मचा रही है। धुरंधर ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सोशल मीडिया पर भी आग लगा रही है। 2025 की सबसे ज़्यादा चर्चा में रही आदित्य धर डायरेक्टेड यह फिल्म रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म 23 दिन से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमा कर रही है।अपने चौथे शनिवार को धुरंधर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड़ रुपये कमाए। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 668 करोड़ रुपये हो गया, जिससे यह शाहरुख खान की 'जवान' और विक्की कौशल की 'छावा' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आगे निकलकर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।
इस लेटेस्ट आंकड़े के साथ 'धुरंधर' Dhurandhar ने 'जवान' के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो 640.25 करोड़ रुपये है। यह 601.54 करोड़ रुपये वाली 'छावा' और 597.99 करोड़ रुपये वाली राजकुमार राव की 'स्त्री 2' से भी आगे निकल गई है, जिससे यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर पहुंच गई है। इस फिल्म ने दुनिया भर 1,026.50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।शनिवार को थिएटर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 37.21% रही। सुबह के शो में 20.54% ऑक्यूपेंसी रही, दोपहर के शो में 45.76% और शाम की स्क्रीनिंग में 45.34% के करीब ऑक्यूपेंसी रही, कुल मिलाकर देश भर के शो का एवरेज 37.21% रहा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
TagsDhurandharशनिवारकमाईDhurandharSaturdayearnings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





