
x
Dhurandhar: आदित्य धर निर्देशित स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर'Dhurandhar सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर ही नहीं, बल्कि बड़े बजट वाली हिंदी फिल्मों के लिए एक बेंच मार्क सेट कर रही है कि दमदार एक्टिंग और जबरदस्त कहानी की बदौलत दूसरे वीक में पहले हफ्ते से भी ज्यादा शानदार परफॉर्म किया जा सकता है. रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' दूसरे हफ्ते में भी बवाल मचा रही है. जबकि आमतौर पर इस फेज में फिल्मों की रफ्तार धीमी होने लगती है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी पहले बुधवार को कितनी कमाई की है?
शुरुआती विवादों और बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद मल्टी स्टारर फिल्म 'धुरंधर' Dhurandhar बॉक्स ऑफिस की सिकंदर साबित हुई है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में धुआंधार परफॉर्म करते हुए सॉलिड कमाई की और कई रिकॉर्ड भी तोड़े. वहीं दूसरे हफ्ते में स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इसने ऐसा तहलका मचाया कि हर कोई देखता रह गया. फिलहाल 'धुरंधर' के चलते बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात हो रही है ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान रह रही है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म सुबह और दोपहर के शो से ज्यादा रात के शोज की वजह से खूब कमाई कर रही है|
इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें को रिलीज के पहले हफ्ते में 'धुरंधर' ने 207.25 करोड़ का कारोबार किया था. इसके बाद इसने 8वें दिन 32.5 करोड़, 9वें दिन 53 करोड़, 10वें दिन 58 करोड़, 11वें दिन 30.5 करोड़ और 12वें दिन भी 30.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.
धुरंधर' Dhurandhar ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 25.50 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ 'धुरंधर' की 13 दिनो की कुल कमाई अब 437.25 करोड़ रुपये हो गई है.
'धुरंधर' Dhurandhar के कहर से बॉक्स ऑफिस कांप रहा है. ये फिल्म हर दिन गजब कर रही है.वहीं रिलीज के 13वें दिन इस फिल्म ने 437.50 करोड़ की कमाई कर बाहुबली के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दरअसल इसने साल 2015 में आई प्रभास की फिल्म के भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन 421 को पीछे छोड़ दिया है और इसी के साथ ये भारतीय सिनेमा की 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है|
'धुरंधर' Dhurandharने दूसरे बुधवार को एक 25.50 करोड़ की कमाई कर एकऔर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल ये छावा के 23 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़कर दूसरे बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है|
TagsDhurandhar'धुरंधरधमालकलेक्शनDhurandhar'DhurandharDhamaalCollection जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





