मनोरंजन

Dhamaal 4: 85 दिनों तक शूट होंगे एक्शन सीन, बॉडी डबल के साथ शूट होंगे सीन, 'धमाल 4' के 4 बड़े अपडेट

Sarita
17 March 2025 11:18 AM IST
Dhamaal 4: 85 दिनों तक शूट होंगे एक्शन सीन, बॉडी डबल के साथ शूट होंगे सीन, धमाल 4 के 4 बड़े अपडेट
x
Dhamaal 4: अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'दे दे प्यार दे दे 2', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'रेड 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें एक नाम 'धमाल 4' Dhamaal 4 का भी है। इस फ्रेंचाइजी के पिछले तीन पार्ट ने लोगों को खूब हंसाया। अब चौथे पार्ट की चर्चा काफी समय से हो रही है। अब फिल्म से जुड़े 4 बड़े अपडेट सामने आए हैं।
21 मार्च से शुरू होगा काम
दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक, 'धमाल 4' Dhamaal 4 पर 21 मार्च से काम शुरू होने जा रहा है। पहले एक हफ्ते तक रिहर्सल होगी और फिर सीन फिल्माए जाएंगे। शूटिंग की शुरुआत महाराष्ट्र के मालशेज घाट से होगी। अजय भी पूरी टीम के साथ यहां पहुंचेंगे।
बॉडी डबल के साथ फिल्माए जाएंगे सीन
शूटिंग की शुरुआत संजय मिश्रा, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और दो बाल कलाकारों के सीन से होगी। रवि किशन और अरशद वारसी के बारे में बताया गया कि वे दोनों 21 मार्च से शूटिंग में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वे दोनों फिलहाल कुछ दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। फिलहाल दोनों के बॉडी डबल के साथ सीन शूट किए जाएंगे। इस बार संजीदा शेख को भी कास्ट किया गया है। वे अरशद वारसी के साथ नजर आएंगी। अंजलि आनंद रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगी। फिल्म में रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलेगा।
85 दिनों तक शूट किए जाएंगे एक्शन सीन
'धमाल 4' Dhamaal 4 में कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा। खजाने की तलाश में सितारे पहाड़ों पर एक्शन करते नजर आएंगे। केबल वर्क वाले एक्शन सीन भी शामिल हैं। साथ ही बताया गया कि मेकर्स ने एक्शन सीन फिल्माने के लिए 85 दिन अलग से रखे हैं।
जैसा कि हमने 'धमाल' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में देखा कि सितारे खजाने की तलाश में लगे रहते हैं, इस बार भी कहानी का प्लॉट कुछ ऐसा ही होने वाला है। हालांकि, खजाने के रूप में पैसों की जगह हीरे-जवाहरातों की खोज दिखाई जाएगी। यह फिल्म कब बनकर तैयार होगी और हमें कब देखने को मिलेगी? इन सब बातों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Next Story