
x
Dhadak 2: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। लोग न सिर्फ सैयारा के एक्टरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं बल्कि इसकी कहानी की भी खूब चर्चा हो रही है।
रोमांटिक ड्रामा 'धड़क 2' रिलीज के लिए तैयार अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' के बाद अब एक और जबरदस्त रोमांटिक ड्रामा 'धड़क 2' रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं।
फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज फिल्म 'धड़क 2' आगामी 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि इसके ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के मेकर्स ने युवाओं को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए एक खास रणनीति अपनाई है।
फिल्म 'धड़क 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का स्पेशल ऑफर अगर आप फिल्म 'धड़क 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। 'धड़क 2' के पहले दिन के टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। लेकिन ध्यान रहे, यह ऑफर सिर्फ तभी लागू होगा जब आप कम से कम दो टिकटों की बुकिंग करेंगे। ये ऑफर सीमित समय के लिए है और दर्शकों के बीच उत्साह पहले ही चरम पर है।फिल्म 'धड़क 2' की एडवांस बुकिंग आगामीaa 30 जुलाई 2025 (बुधवार) से शुरू होने जा रही है। देशभर के प्रमुख मल्टीप्लेक्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आप अपनी सीट बुक कर सकते हैं। सैयारा की शानदार ओपनिंग के बीच धड़क 2 के ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
हाल ही में रिलीज हुए धड़क 2 के ट्रेलर ने दर्शकों के दिल को छू लिया है। कहानी दो कॉलेज स्टूडेंट्स की है जो अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमियों से हैं, लेकिन प्यार में एक-दूसरे के लिए सब कुछ छोड़ने को तैयार हैं। -फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो आरक्षण के तहत कॉलेज में एडमिशन लेता है और वहां जातिगत भेदभाव का शिकार हो जाता है। वहीं तृप्ति डिमरी एक प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से आती हैं और सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने वाली लड़की का रोल निभा रही हैं। फिल्म की कहानी समाज की दीवारों को पार करने वाले प्रेम की दास्तां है।
TagsDhadak 2टिकटोंऑफरDhadak 2ticketsoffers जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





