मनोरंजन

Dhadak 2: धड़क 2 का सैयारा ने बिगाड़ डाला खेल

Sarita
5 Aug 2025 11:36 AM IST
Dhadak 2: धड़क 2 का सैयारा ने बिगाड़ डाला खेल
x
Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी द्वारा निर्देशित धड़क 2 Dhadak 2 एक प्रेम कहानी है जिसका एक सामाजिक पहलू भी है। यह फिल्म ऐसे समय में रिलीज़ हुई है जब सिनेमाघरों में पहले से ही कई फिल्में चल रही हैं। ऐसे में दर्शक बिखरे हुए हैं। इसका असर धड़क 2 Dhadak 2 पर सीधा देखने को मिल रहा है। फिल्म की कमाई के ताज़ा आंकड़े आ गए हैं। वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। आइए जानते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 ने कितना कलेक्शन किया है।
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म को उस तरह के दर्शक नहीं मिल रहे हैं जिसकी कल्पना की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है। लेकिन फिल्म अपने पहले वीकेंड में बजट का आधा भी नहीं कमा पाई है। फिल्म ने पहले दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया और 4.15 करोड़ रुपये कमाए।
मगर वीकेंड खत्म होने के बाग फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है. इस फिल्म ने चौथे दिन 1.40 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का 4 दिनों का कलेक्शन 12.80 करोड़ रुपए का हो गया है जो बहुत ज्यादा नहीं कहा जा सकता है|
क्या है तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का फ्यूचर?
धड़क 2 Dhadak 2को सबसे ज्यादा नुकसान सैयारा फिल्म से हुआ है. ये फिल्म रिलीज के लगभग 3 हफ्ते पूरे कर चुकी है और अभी भी इसकी कमाई में धार नजर आ रही है. फिल्म धड़क 2 Dhadak 2 को खुलकर कमाई करने नहीं दे रही है. वहीं महावतार नरसिम्हा को भी हिंदी बेल्ट की अच्छी-खासी ऑडियंस मिल रही है. ऐसे में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म के लिए आगे खतरा ही खतरा है. अब इस फिल्म के लिए 40-50 करोड़ तक पहुंच पाना इतना आसान नहीं होगा. देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में ये मूवी क्या कमाल कर पाती है|
Next Story