मनोरंजन

प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने दिया वोट

Apurva Srivastav
20 May 2024 8:25 AM GMT
प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने दिया वोट
x
मुंबई : लोक सभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान में सितारे बढ़ चढ़कर अपना वोट दे रहे हैं। मुंबई में सुबह 7 बजे से ही अलग-अलग पोलिंग बूथ पर सितारे अपना वोट कास्ट कर रहे हैं और उसकी तस्वीरें फैंस संग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।अब तक अक्षय कुमार से लेकर धर्मेंद्र, एशा देओल, नेहा धूपिया, विद्या बालन, फरहान अख्तर सहित कई सितारे अपना वोट दे चुके हैं।
इन सब सितारों के अलावा अब प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण भी जिम्मेदार नागरिक की तरह पति रणवीर सिंह संग अपना वोट देने के लिए मुंबई के पोलिंग बूथ पहुंचीं। इस दौरान उनके पति भी भीड़ के बीच उनकी केयर करते हुए दिखाई दिए।
दीपिका पादुकोण का दिखने लगा बेबी बंप
कुछ दिनों पहले जब दीपिका पादुकोण स्पॉट हुई थीं, तो लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। कई यूजर्स ने तो ये तक कह दिया था कि वह भी प्रियंका चोपड़ा की तरह सरोगेसी के जरिये ही बेबी का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि, इस बीच ही दीपिका पादुकोण की इन लेटेस्ट तस्वीरों ने सबको गलत साबित कर दिया है।
मुंबई के बांद्रा स्थित भाभा हॉस्पिटल में वोट देने पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग की लूज शर्ट पहनी हुई थी, लेकिन इसमें भी उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स अकाउंट पर डाली गयी इस वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका पादुकोण को चलने में भी थोड़ी दिक्कत हो रही है।
भीड़ के बीच रणवीर सिंह ने की दीपिका की सुरक्षा
रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को लेकर कितने ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं, ये तो सब जानते हैं। इस बीच ही जब वह लोक सभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई में अपना वोट देने के लिए पहुंचीं, तो रणवीर सिंह ने उन्हें बहुत ही केयरफुली कार से उतारा और भीड़ के बीच में वह उनका हाथ पूरे समय थामे रहे।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर एंड से मिड अक्टूबर के बीच अपने पहले बेबी का स्वागत करेंगे।
Next Story